सिरसा/डबवाली। सीआईए डबवाली टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक काले रंग की स्कार्पियो से 256.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के गुरप्रीत सिंह उर्फ पित्ता, गुरविंद्र सिंह उर्फ गिन्नी और राजबीर सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं और स्वयं भी नशे के आदी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह नशीला पदार्थ बठिंडा के गांव तुंगवाली निवासी वरिंदर सिंह उर्फ डिंपी से खरीदकर लाए थे। उनका मकसद इसे राजस्थान में सप्लाई करना था।
सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाल गोदाम रोड पर स्कार्पियो को रोका और तलाशी के दौरान चिट्टा बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपियों से सप्लायर और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी राहत
मेष: दिन शुभ रहेगा...