Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

निक्की यादव हत्याकांड पर बोले दादा रामकिशन, कहा- कानून दे छूट तो मैं ही दूं साहिल को फांसी की सजा

February 18, 2023

निक्की यादव हत्याकांड पर बोले दादा रामकिशन, कहा- कानून दे छूट तो मैं ही दूं साहिल को फांसी की सजा

झज्जर के गांव खेड़ी खुम्मार के निक्की हत्याकांड पर निक्की के दादारामकिशन ने पूरा मामला आरोपी साहिल के परिवार का षडय़न्त्र बताया है।दादा रामकिशन ने निक्की की पहले से ही शादी होने की बात से साफ इन्कारकिया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर में निक्की घर आई थी। उस समय उसकी निक्कीसे बात भी हुई थी। यदि शादी की बात होती तो निक्की उसे जरूर बताती। लेकिन निक्की ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि निक्की ने पढ़ाई
ठीक चलने की बात कही थी।

दादा बोले कि मैं आदमी की आंखों में झांक कर बता सकता हूं कि वह सच बोल रहा है या झूठ। यदि शादी को लेकर कोई सच्चाई होती तो वह जरूर बताती। आरोपी साहिल की गिर$फ्तारी को लेकर रामकिशन ने कहा कि कानून छूट दे तो वह खुद ही साहिल को फांसी तोड़ सकते है। पुलिस की कार्रवाई से रामकिशन संतुष्ट दिखाई दिए। दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी साहिल के अलावा उसके परिवार व रिश्तेदारी के पांच लोगों की गिरफ्तारी पर बोलते हुए रामकिशन ने कहा कि पूरा परिवार इस षडय़न्त्र में शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें