Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनएच 152डी पर मरम्मत के दौरान हादसा; ट्राले ने युवक को कुचला

November 25, 2025

एनएच 152डी पर मरम्मत के दौरान हादसा; ट्राले ने युवक को कुचला

चरखी दादरी। दादरी जिले के रामनगर क्षेत्र में रविवार देर रात एनएच 152डी पर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने जीजा के साथ सड़क किनारे खड़े वाहन की खराबी दूर कर रहा था।

जानकारी के अनुसार मृतक साहिब राजस्थान के अलवर जिले के हाजीपुर गांव का 18 वर्षीय युवक था। वह शनिवार को अपने जीजा शकील के पास दादरी पहुंचा था और गैराज के काम में मदद कर रहा था।

रात करीब साढ़े बारह बजे दोनों हाईवे पर वाहन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सब्जी से भरे ट्राले ने अचानक साहिब को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह ट्राले के पहियों के नीचे आ गया और उसी समय उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल दादरी भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर क्षतिग्रस्त भागों के सैंपल भी सुरक्षित किए।

चिड़िया चौकी के एएसआई कप्तान ने बताया कि जीजा शकील के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। परिजनों ने बताया कि साहिब अविवाहित था और छह भाई-बहनों में पला-बढ़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें