Site icon Dainik Savera Times

झाड़ियों में पड़ा मिला शव; रेलवे दुर्घटना का जताया जा रहा अंदेशा, नहीं हो पाई पहचान

कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निकट रेलवे लाइन के पास से राजकीय रेलवे पुलिस को गला-सड़ा शव बरामद हुआ। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। जीआरपी ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भी तथ्य एकत्रित कराए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। रेलवे का कर्मी इस तरफ से गुजरा तो कुत्ते शव को खींच रहे थे। उसने तुरंत मामले की सूचना जीआरपी को दी।

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। चेहरा बुरी तरह से खराब हो चुका है। थाना जीआरपी में तैनात एसआई राम गोपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह रेलवे दुर्घटना लग रही है, क्योंकि शव गल और सड़ चुका है। इस कारण यह भी मालूम नहीं हो रहा है कि यह शव किसी महिला का है या पुरुष का है। पोस्टमार्टम से इसकी जानकारी लग पाएगी। जीआरपी चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

Exit mobile version