Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेड़ पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव…परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेम प्रसंग का था मामला

March 23, 2024

पेड़ पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव…परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेम प्रसंग का था मामला

हांसी:जिले के गांव भाटला में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। जिसकी पहचान सचिनके रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं। गांव के लोगों को पता लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक सचिन के परिजनों का आरोप है कि मर्डर के बाद शव पेड़ पर लटका दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक हॉस्पिटल में पहुंचा दिया है। मृतक के परिजन ने बताया गया है कि मृतक सचिन का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मृतक के चाचा के लड़के ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की को चिट्ठी देने को लेकर विवाद भी हुआ था। ग्रामीण लड़की के परिजनों के पास एकत्रित होकर गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनको लड़की के परिजनों ने धमकी दी थी कि तुम्हारे लड़के की हम मार डालेंगे।

उन्होंने युवती के परिजनों से माफी भी मांगी थी, मगर वह नहीं मान रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन डर के मारे कुछ दिनों से छुपकर रह रहा था और शुक्रवार को घर से लापता हो गया था। सचिन के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या करके पेड़ पर लटकाया गया है। सचिन ने कुछ दिन पूर्व दसवीं कक्षा का पेपर भी दिया था। पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी की एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कारवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें