Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में एक खेत के कुएं से मिला एक व्यक्ति का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

April 23, 2024

झज्जर में एक खेत के कुएं से मिला एक व्यक्ति का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

झज्जर(सुमित कुमार) : जिले के गाँव निमाणा में खेत के कुएं के अंदर एक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया था। आप को बता दे कि पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद शव परिजनों को शॉप दिया जाएगा। वही जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि गाँव निमाणा में शुभ राम का भट्ठा है।

उस भट्ठे में काम करने वाला एक लेबर व्यक्ति गिरा हुआ था। उन्होने कहा कि यह व्यक्ति कई दिनों से लापता चल रहा था और परिजन तलाश भी कर रहे थे। वही कुएं में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर मौके से घर वालो को बुलाया गया। घर वालो ने मृतक की पहचान कर ली। वही मृतक की पहचान नसीम पुत्र बसीर गाँव फरीदपुर जिला बरेली का रहने वाला था वही पुलिस की कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें