Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक का मिला शव, भाई ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

April 8, 2024

युवक का मिला शव, भाई ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

हिसार: हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोरखी गांव में रविवार एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त प्रवीण कुमार (33) के रूप में हुई है। वह पहले जींद का निवासी था और फिलहाल पत्नी और दो बेटियों के साथ ससुरायल गाँव खरबला में रह रहा था।

प्रवीण के भाई संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि प्रवीण को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे और प्रवीण की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे, जिस कारण प्रवीण की हत्या की गयी है।

पुलिस ने बताया कि जहां शव मिला, वहाँ आसपास के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है और शव पोस्टमार्टम के लिये हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ चीजें साफ हो पायेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें