Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर के फैजपुर जंगल से गली सड़ी हालत में मिला युवक का शव

यमुनानगर: कलेसर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है,जिसके लिए पुलिस की जांच चल रही है। थाना प्रभारी प्रताप नगर सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलेसर में एक पहाड़ी के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है,जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि शव का मुंह और सिर पूरी तरह से गल सड़ चुका था और उसमे कीड़े पड़े हुए थे और पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद शव को शवगृह शिनाख्त के लिए दिया है और शिनाख्त के लिए आसपास जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक शव के बारे में किसी प्रकार की कोई शिकायत उनके पास नही आई है।

Exit mobile version