Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक पर जानलेवा हमला,नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, बचाने आए व्यक्ति पर तानी पिस्तौल

April 26, 2025

युवक पर जानलेवा हमला,नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, बचाने आए व्यक्ति पर तानी पिस्तौल

सिरसा में एक युवक को गोली मार उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। मामला शुक्रवार रात गांव नूंहियाँवली का है। जहां नकाबपोश बाइक सवार 2 बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक के कंधे और पेट में गोली जा लगी।

इस घटना के बाद गोलियों की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो बदमाशों ने उन पर भी गोलियां तान दी। जिसके बाद वह डर गए। बदमाशों के जाते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ युवक को तुरंत नागरिक अस्पताल, सिरसा में भर्ती करवाया। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है।

जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में।जुट गई। पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत अस्पताल पहुंच कर घायल से बात की।

घायल की पहचान गांव नूंहियाँवली निवासी विकास के रूप में हुई है। विकास ने बताया कि रात 8 बजे वह पशुओं के चार के काम से घर से बाहर गया हुआ था। जैसे ही वह गांव की चौपाल के पास बने बड़े दरवाजे के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही 2 बदमाश मौजूद थे।

बदमाशों ने चेहरा धक रखा था, और बाइक पर सवार थे। बदमाशों ने विकास को देखते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने कुल 3 राउंड रायर किए। जिसमें से एक होली विकास के कंधे और दूसरी पेट के पास जा लगी।

गोलियों की आवाज सुनकर पास के ही मकान में रह रहा व्यक्ति जब बाहर आया तो बदमाशों ने उस पर भी पिस्तौल तान दी, और वापस अन्दर जाने को कहा। व्यक्ति डर कर वापस चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।आरोपी विकास को गोली मार कर भाग गए।

बदमाशों को जाते ही स्थानीय लोगों ने विकास को संभाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने विकास का बयान दर्ज कर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश जारी है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें