Site icon Dainik Savera Times

ओवरलोडिंग रोकने गई पुलिस पर हुआ जानलेवा हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने अवैध खनन सामग्री से भरे एक ट्रैक्टर और ट्रॉली को पकड़ा तो लोगों ने इस बात को लेकर हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 14 नामजद के अलावा 8 – 10 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी पुनहाना सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज

करने के साथ ही आरोपित आरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। ओवरलोड ट्रैक्टर – ट्राली सहित चार वाहनों को भी जब्त किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version