Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, जानिए आखिर क्यों हुआ ये हमला

October 26, 2023

रेवाड़ी में पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, जानिए आखिर क्यों हुआ ये हमला

रेवाड़ी जिले में कुछ लोगों ने पुलिस के दो जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने हमला करने के शक में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कोसली थाना के अंतगर्त आने वाली नाहड़ पुलिस चौकी में तैनात हेड कॉंस्टेबल लाल सिंह और औमप्रकाश दोनों बुधवार की रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें पता चला कि नाहड़-कनीना रोड स्थित देवा होटल के पास कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहें है। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो 5-6 युवक दूसरे युवकों के साथ गाली ग्लौच करते मिली। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो दूसरे युवकों को छोड़ वह पुलिस पर टूट पड़े और फोन कर अपने दूसरे साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

पहले तो आरोपियों ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच की और फिर दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह पीटा, जिससे उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद नाहड़ चौकी के अलावा कोसली थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रात में ही गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को शहर के एक प्रा‌इवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबी दे रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें