Site icon Dainik Savera Times

हिसार में युवक पर जानलेवा हमला, तेज धार हथियार चाकू से किए कई वार, लहूलुहान युवक ने विधायक की कोठी में घुसकर बचाई जान, पुरानी रंजिश में हमला

हरियाणा के हिसार एक युवक पर चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की गई। युवक पर चाकू से कई वार भी किए गए। स्वयं की जान बचाने के लिए युवक कुछ दूरी पर स्थित नलवा विधायक रणधीर पनिहार की कोठी में घुस गया। जिसके बाद कोठी में मौजूद लोगों ने उसे पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

जिसके बाद आरोपी लोगों को देख कर भाग गए। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान तेलियां पुल निवासी सचिन के रूप में हुई है। सोमवार के दिन युवक किसी मामले की सुनवाई के चलते हिसार कोर्ट में पेशी पर गया था। जिसके बाद वह कैमरी रोड होते हुए वापस घर को और जा रहा था।

 

इसी बीच उसे युवकों के गुट ने घेर लिया और मार–पीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उस पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार चाकू से हमला किया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद खुद को बचाते ओर संभालते हुए वह स्कूटी छोड़ कर भागने लगा। 200 मीटर की दूरी पर वह भागते–भागते नलवा विधायक रणधीर पनिहार की कोठी में घुस गया। जहां पहुंचकर उसकी जान बच गई।

 

जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की जगह का मुआयना किया। युवक को नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां उसे भर्ती करवाया गया। फिलहाल जांच में इतना ही सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version