हरियाणा के पानीपत में दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला शहर में पसीना रोड का है। जहां चार बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।
घायल ने सेक्टर–29 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह गांव ब्राह्मण माजरा निवासी जगदीश है। जो पसीन रोड स्थित एक इंडस्ट्री में कार्यरत है। 30 जून की रात वह कार्य समाप्त कर घर जाने के लिए इंडस्ट्री से सहकर्मी जोगेंद्र के साथ बाहर निकला। जोगेंद्र और वह दोनों एक ही हैं के निवासी है।
कुछ ही दूरी तय करने पर रात 7 बजे सड़क पर एक ऑटो आया। जिसमें चार युवक सवार थे। ऑटो सवार हमलावरों ने उतरते ही दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू घोंपना शुरू कर दिया। एक के बाद एक कई वार किए। हमलावरों ने घायलों की छाती, पेट और गर्दन कर कई वार किए।
जिसके बाद दोनों युवक घायल हो वहीं सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद हमलावर उन्हें लात–घूंसों से मारते रहे। घटनास्थल पर लोगों को आता देख आरोपी जाना से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
राहगीरों ने घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही परिजन और पुलिस को सूचना दी गई। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दीं हमले के पीछे का कोई कारण अभी सामने नहीं आया है।पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...