Site icon Dainik Savera Times

Deepender Singh Hooda के लिए वोट मांगने पहुंची उनकी पत्नी श्वेता हुड्डा

झज्जर: रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए वोट मांगने पहुंची उनकी पत्नी श्वेता हुड्डा ने आज कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर विधायक गीता भुक्कल भी उनके साथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने श्वेता हुड्डा से मुलाकात की। महिलाओं ने अग्निवीर योजना को लेकर भारी रोष जताया। महिलाओं ने कहा कि 4 साल की नौकरी में तो बच्चों की रिश्ते तक नहीं हो रहे। श्वेता ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर इस योजना को खत्म किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को लगभग साढ़े 8 हजार रुपए महीना, यानी 1 लाख सालाना आर्थिक मदद दी जाएगी। महंगाई से राहत देने के लिए ग्रहणियों को रसोई गैस सिलेंडर ₹500 में मिलेगा।

अपने संबोधन में गीता भुक्कल ने लोगों से आह्वान किया कि उन्हें इस बार संविधान और अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देना चाहिए। क्योंकि बीजेपी युवाओं को जाति-धर्म की राजनीति में झोंकना चाहती है। इसीलिए साजिश के तहत उन्हें बेरोजगार बनाया जा रहा है। बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए बीजेपी सरकारी स्कूलों को बंद और शिक्षा को महंगी कर रही है। बीजेपी को बखूबी पता है कि बेरोजगार और अनपढ़ लोग ही उसकी जाति धर्म वाली राजनीति का शिकार बनेंगे। लेकिन रोहतक की जागरूक जनता इस साजिश का शिकार नहीं बनेगी और वो अपना एक-एक वोट दीपेंद्र हुड्डा को देगी।

Exit mobile version