Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग, कहा- CM आवास घेराव कर प्रदर्शन करेंगे

February 18, 2023

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग, कहा- CM आवास घेराव कर प्रदर्शन करेंगे

पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर आज पंचकूला सेक्टर 5 में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।इस पत्रकार वार्ता में पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के पदाधिकारियों द्वारा हरियाणा सरकार से मांग की है कि नई पेंशन स्कीम को रद्द करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए और इसी मांग को लेकर हरियाणा भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी 19 फरवरी को पंचकूला इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री आवास घेराव के तहत प्रदर्शन करेंगे और पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग करेंगे।

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के राज्यसचिव ऋषि नैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा के विभिन्न विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर कल 19 फरवरी को पंचकूला में हजारों की संख्या में एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि कई बार पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है लेकिन अब बड़े स्तर पर पंचकूला में प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें