Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ रोहतक में प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड तोड़कर BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे AAP के कार्यकर्ता

February 11, 2023

मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ रोहतक में प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड तोड़कर BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे AAP के कार्यकर्ता

रोहतक: हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। पहली बार किसी राजनीतिक दल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने लगे बेरिकेट को तोड़ दीया और जमकर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा भाजपा सरकार पर मंत्री संदीप सिंह को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि मंत्री संदीप सिंह के मामले में सरकार दोहरी नीति अपना रही है। मुख्यमंत्री तो कह रहे हैं कि आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं हो जाता। जबकि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ उन्हें अपनी मीटिंग में भी नहीं घुसने दे रहे।

मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। आज आम आदमी पार्टी ने भी रोहतक में मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन पुलिस भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नहीं रोक पाई और यह कार्यकर्ता पुलिस बेरिकेट को तोड़कर भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने कहा कि मंत्री संदीप सिंह के मामले में हरियाणा सरकार दोहरी नीति अपनाए हुए हैं। जहां मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि आरोप लगाने से कोई दोषी नहीं हो जाता, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इस आरोप की वजह से भिवानी में अपनी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें नहीं घुसने दे रहे। अनुराग ढांडा ने कहा कि महिलाओं के अपराध के मामले में हरियाणा नंबर वन बना हुआ है और वह बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इतना बड़ा आरोप लगने के बाद आज भी संदीप सिंह मंत्री पद पर कार्यरत है और यही नहीं हरियाणा ओलंपिक संघ का अध्यक्ष भी बनाया गया है। इसलिए जब तक मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं किया जाएगा आम आदमी पार्टी इसी तरह से प्रदर्शन करेगी। 13 फरवरी को करनाल में भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन होगा और गृह मंत्री अमित शाह को चेतावनी दी जाएगी कि वह 14 फरवरी को मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त कर ही हरियाणा में आए। अनुराग ढांडा ने तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पीड़ित जूनियर कोच झज्जर की रहने वाली है और उसके समर्थन में आवाज ना उठाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को शर्म आनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूदा बीजेपी सरकार के दबाव में हैं।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें