Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज से राजस्थान में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रोड शो कार्यक्रमों का दूसरा चरण

October 18, 2023

आज से राजस्थान में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रोड शो कार्यक्रमों का दूसरा चरण

चंडीगढ़: हरियाणा में संगठन मजबूती के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जन संकल्प यात्र के माध्यम राजस्थान में 19 अक्टूबर वीरवार से जनसंपर्क करेंगे। दुष्यंत चौटाला 19 और 20 अक्तूबर को कोटपुतली, जयपुर, भरतपुर में मेगा रोड शो करेंगे। इस दौरान वे करीब 60 स्थानों पर स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 19 अक्तूबर को कोटपुतली विधानसभा क्षेत्र में मोड़घा, संगदेड़ा, शेखुपुरा, कोटपुतली शहर, नागाजी की गौर, बसई, भालो जी मोड़, गौत ढाणपुरा चौकी, जोधपुरा, रघुनाथपुरा, टस्कोला, दांतिल, द्वारिकपुरा, मीरापुरा फार्म, बेरी बाघ, सुमलाबास, खरब, नरहेड़ा, चुरी, बनेठी, देवता, रामगढ़, रैकरणपुरा, चिमनपुरा, जयसिंहपुरा, गोपालपुरा, हाउसिंग बोर्ड, अबला रोड, खेड़की वीरभान, चुतुरबुज बस स्टैंड, पुटली कट, कैवाड़पुरा, परागपुरा, पवता, बावड़ी मोड़ और जयपुर में होंगे।

वहीं 20 अक्तूबर को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में ऊलुपुरा, चोंकरवाड़ा, टिल चिवी, हलेना, अरोदा, देहरा मोड़, महावा, सेवड तिडाहा, सारस चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, बिजली घर भरतपुर, काली बगीची, हिरादास चौराहा, कुम्हेर गेट, भरतपुर, आरबीएम हॉस्पिटल, कृष्ण नगर, राजा मानसिंह सर्कल, गोपाल नगला, बचमड़ी, नगला बेरला, बजहेड़ा, पिडानी, उंद्रा और चिकशाना में रोड शो करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें