Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार मे मिल गेट रोड निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी, अर्धनग्न होकर जताया रोष

May 6, 2023

हिसार मे मिल गेट रोड निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी, अर्धनग्न होकर जताया रोष

हिसार: हिसार संघर्ष समिति के बैनर तले मिलगेट रोड निर्माण की मांग को लेकर धरना व अनशन शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पिछले पांच दिनों से अनशन पर बैठे समिति अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण का वजन करीब सात किलो कम हो गया है लेकिन शासन प्रशासन उनकी मांग को लेकर चुप्पी साधे है। इससे क्षुब्ध क्षेत्रवासियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया और स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर इस मामले में और अधिक देरी हुई तो यह आंदोलन व्यापक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा।

धरने के पांचवें दिन की शुरुआत हमेशा की तरह राष्ट्रगान के साथ हुई वहीं धरने की अध्यक्षता बलजीत शास्त्री ने की। धरने को संबोधित करते जितेंद्र श्योराण ने कहा कि शासन प्रशासन की हठधर्मिता पर गहरा रोष जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से मिलगेट रोड निर्माण को लेकर आवाज उठाएं हैं लेकिन इस बहरी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन क्षेत्रवासियों के सब्र काा इम्तिहान न ले और जल्द से जल्द इस मार्ग का निर्माण कराना सुनिश्चित करे। अगर जनता सड़कों पर उतर आई तो इस आंदोलन को कोई रोक नहीं पाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें