Site icon Dainik Savera Times

अंबाला में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें,घने कोहरे के कारण देरी से चल रही कई ट्रेनें

आगे अगर और ज्यादा कोहरा पड़ता है तो लेट ट्रेन की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। वैसे रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए हर उपाय किए जा रहे है, चाहे वो रेलवे प्लेटफार्म की सफाई की बात हो या फिर कैंटीन में खाने पीने की व्यवस्था।

यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है। वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के सुविधा के लिए फुल रिफंड का भी प्रावधान किया गया है। अगर तीन घंटे से ज्यादा ट्रेन लेट होती है तो यात्री फुल रिफंड ले सकते है जो अलग अलग माध्यम में उपलब्ध है घने कोहरे के कारण देरी से ट्रेनें चल रही है।

Exit mobile version