Site icon Dainik Savera Times

पैसे मांगने और एरिया को लेकर किन्नरों में विवाद, मारपीट का आरोप

करनाल : करनाल के पुराने बस स्टैंड पर किन्नरों के बीच पैसे मांगने और एरिया को लेकर विवाद सामने आया है। विवाद के दौरान मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग खुद को किन्नर बताकर इलाके में वसूली कर रहे हैं और विरोध करने पर हमला कर रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और जांच जारी है।

जलमाणा निवासी पूजा और धक्का बस्ती निवासी काबी ने आरोप लगाया कि पुराने बस स्टैंड पर रेणु किन्नर और सिमरन किन्नर ने उनके साथ हाथापाई की और मारपीट की। उन्होंने कहा कि विवाद पैसे मांगने और एरिया को लेकर हुआ। पीड़ितों ने अपना मेडिकल करवाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version