Site icon Dainik Savera Times

मामूली झगड़े को लेकर बढ़ा विवाद, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डंडों से पीटकर की हत्या, आरोपी पर मामला दर्ज

पलवल(गुरुदत्त गर्ग) :जिले में चांदहट थाना क्षेत्र के गांव घोड़ी में एक सिरफिरे युवक ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपित युवक मृतका के बिल्कुल सामने के मकान का रहने वाला है। जिसने मामूली सी बात पर अपने हाथों में डंडा लेकर लगातार कई वार करके मौत की नींद सुला दिया। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

पलवल जिला अस्पताल की मोर्चरी के समक्ष दिखाई दे रहे लोग गोरी गांव निवासी 60 वर्षीय रतिया देवी के पोस्टमार्टम के लिए आए हुए हैं। रतिया देवी की उसके पड़ोस में घर के सामने रहने वाले 28 वर्षीय राहुल पुत्र राजपाल ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि बुजुर्ग महिला उसी में घर पर अकेली थी तभी उसे अपने घर के पास कुछ आहट सुनाई दी तो उसने देखा कि पड़ोसी की भैंस खुल कर उनके घर के दरवाजे पर खड़ी हुई है।

जिस पर उसने पड़ोसियों को आवाज देकर भैंस को ले जाकर बांधने के लिए कह दिया था। इसी बात को लेकर गुस्सा आए राहुल ने अपने हाथ में एक डंडा लेकर बुजुर्ग महिला के सर पर एक के बाद एक कई बार कर दिए जिससे रतिया देवी पर लहू -लुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गांव के कुछ लोग आनन -फानन बुजुर्ग महिला को पलवल के किसी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर घोषित कर दिया बताया गया कि उसके सिर पर 5 6 वार किए थे जिससे उसका सिर बुरी तरह से फट गया था।

मृतक रतिया देवी की देवरानी दुलारी तथा पुत्र गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह लोग अपने कामों से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर जिस समय वारदात हुई तब रतिया देवी अकेली थी। हमें जानकारी मिली है कि पड़ोस में करके सामने रहने वाले राहुल के द्वारा सिर पर डंडे से हमला किया गया था। इसके बाद में वही लहू लहू पड़ी थी। हमलावर राहुल के साथ उसकी मां तथा उसके भाई और पिता भी वहां पर मौजूद थे उनमें से किसी ने भी राहुल को रोकने का प्रयास नहीं किया। अब चाहते हैं कि राहुल आदि के खिलाफ सख्त-से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

Exit mobile version