Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला पुलिस ने अवैध देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी किया काबू

May 6, 2026

जिला पुलिस ने अवैध देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी किया काबू

यमुनानगर : जिला पुलिस को अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा -1 की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इन्चार्ज राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गांव नागल नहर पुल के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।

इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह, पुनीत, जागीर की टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर एक युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर जिसके पास एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसकी पहचान खड्डा कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी सावेज पुत्र मुमताज के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि अवैध हथियार समाज में अपराध और असुरक्षा को बढ़ावा देते हैं।

जिला पुलिस इस तरह के अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को अवैध हथियार रखने या उनकी खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा ताकि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें