Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शम्भू टोल बैरियर पर ड्यूटी दे रही महिला कर्मी पर किया डॉक्टर ने किया हमला

December 6, 2023

शम्भू टोल बैरियर पर ड्यूटी दे रही महिला कर्मी पर किया डॉक्टर ने किया हमला

चंडीगढ़: एक महिला ने शम्भू टोल टैक्स कर्मी पर हमला किया। हमले में महिला टोल कर्मी को चोटें आयी हैं। शम्भू टोल बैरियर पर ड्यूटी दे रही एक महिला कर्मी पर अचानक आकर एक डॉक्टर ने हमला बोल दिया। महिला टोल कर्मी शालू ने बताया कि शंभू टोल बैरियर पर दो गाड़िया ख़डी थी और मशीनरी धीमी होने से खिड़की पर खड़ी गाड़ी का टोल काटने में देरी हो रही थी और मोहतरमा डॉक्टर उससे पहले टोल से निकलना चाह रही थी। जिस पर यह विवाद हो गया! अन्य टोल कर्मियों ने बीच बचाव करके महिला टोल कर्मी को उस डाक्टर से छुड़वाया।

डॉक्टर के इस हमले से महिला टोल कर्मी को चोटे आई जिसे बाद में मेडिकल करवा कर हमला करने वाली महिला डॉक्टर की शिकायत पुलिस में दी गई। पीड़िता का कहना है की उनकी कोई भी गलती नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने माफ़ी मांगी परन्तु हमला करने वाली महिला ने उन्हें धमकी दी और उनका रिजाईन लिखवाया और नौकरी से निकलवाने की बात कही हैं। शालू का कहना है कि जाते वक्त में महिला डॉक्टर उसका आधार कार्ड भी अपने साथ ले गई।

मामले के बाद महिला टोलकर्मी ने अंबाला शहर के थाना सदर में उक्त महिला डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी! शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जय भगवान ने बताया कि अभी एक पक्ष की शिकायत आई है और इस मामले में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। जिसमें उन्होंने कार के नंबर के आधार पर दूसरे पक्ष को भी बुलाया है। जांच के आधार पर दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें