Site icon Dainik Savera Times

पूर्व CM Bhupinder Hooda के जन्मदिन पर Dr. ML Ranga को मिला डॉ. पवन का समर्थन

रेवाड़ी: बावल टिकट वितरण के बाद रूठों को मनाने में जुटी कांग्रेस को लगातार समर्थन मिल रहा हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन रेवाड़ी से सेक्टर 3 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. पवन धनवाल ने अपने समर्थकों के साथ पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर बावल से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. एमएल रंगा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

बावल विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे डॉ. पवन धनवाल ने केक काटने के बाद पार्टी के सच्चे सिपाही का परिचय देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. एमएल रंगा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। भावी सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की कमान संभालेंगे और डॉ. एमएल रंगा कैबिनेट मंत्री बनकर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास करेंगे।

Exit mobile version