Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 मे लूट के इरादे से घुसे 4 बदमाशों ने डॉक्टर वनीता अरोड़ा का किया कत्ल

कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 मे डॉक्टर अतुल अरोड़ा के आवास पर लूटपाट के इरादे से घुसे 4 बदमाशों ने नगर की जानीमानी डॉक्टर वनीता अरोड़ा की हत्या कर दीं. डॉक्टर वनीता अरोड़ा और डॉक्टर अतुल अरोड़ा का सेक्टर 13 मे ही अपना निजी क्लिनिक है. डॉक्टर वनीता अरोड़ा शौकिया केक भी बनाती थी और लुटेरे केक बनवाने की बात कह घर मे घुसे और घर मे घुसते ही उन्होंने घर के सदस्यों व नौकरो को एक कमरे मे बंद कर दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया महिला डॉक्टर द्वारा विरोध करने पर उस के सर पर चोट मार महिला डॉक्टर की हत्या कर दी. लुटेरे घर से ज्वेलरी और मोबाइल भी साथ ले गए।

सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया उपाधीक्षक रामदत्त नैन मौके पर पहुंचे। पुलिस की और से साबुत जुटाए जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज में चार लोग घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं जिनमें एक के हाथ में बैग है. यह सभी एक स्विफ्ट कार में घर के आगे से निकलते हैं. उधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की और से कुरूक्षेत्र इकाई ने कल पूरे जिले में हड़ताल रखने की बात कही है साथ ही कहा है कि डॉक्टर को ऐसे माहौल से सुरक्षित निकालने की जिम्मेदारी सरकार की है।

Exit mobile version