Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश के अस्पतालों में आज से ड्रेस कोड लागू, अंबाला में दिखा नियम का असर

अंबाला : हरियाणा के अस्पतालों में आज से ड्रेस कोड नियम लागू हो गया है। प्रदेश सरकार के आदेश पर इस व्यवस्था के लिए यूनिफॉर्म भी डिजाइन करवाई गई है हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र अंबाला में यूनिफॉर्म कोड का पूरा असर दिखाई दिया। अस्पताल का ज्यादातर स्टाफ यूनिफॉर्म पहने दिखाई दिया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागू नीति के अनुसार अस्पताल के पुरुष कर्मचारी अपने नाखूनों का ध्यान रखने के अलावा हेयर स्टाइल का भी विशेष ख्याल रखें। तय दिशा-निर्देशों के अनुसार पुरूष कर्मचारी के बाल साधारण एवं कॉलर की लंबाई से अधिक नहीं होने चाहिए, ताकि रोगी की देखभाल में कोई बाधा न आए।आपको बता दे कि इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए,

अंबाला सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश सेहल ने बताया की हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश अनुसार ड्रेस कोड लागू किया गया है। आज से ये शुरू हो गया है। इसके तहत अस्पताल के सभी स्टाफ चाहे वो डॉक्टर हो , स्टाफ नर्स हो या एचएनएम कर्मचारी हो सबके लिए अलग ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके लिए अंबाला से सभी सीएचसी, पीएचसी,नागरिक अस्पताल को निर्देश जारी कर दिए गए है।

Exit mobile version