Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर की हत्या

खरखौदा : सोनीपत जिले के एक गांव में एक बुजुर्ग पिता की उसके ही बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटा नशा करने कर आदी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात के कुछ घंटे बाद ही बेटे को अरेस्ट कर लिया। वह हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में बुजुर्ग पिता को डोगे से बुरी तरह पीटने की बात सामने आयी है। आगे की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि 46 वर्षीय आरोपी ब्रह्मदास करीब एक माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस घर लौटा था।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार बेटे की तलाश में टीमों को लगाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव थाना कलां निवासी बुजुर्ग सरदार का शव उनके घर में पड़ा मिला। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Exit mobile version