Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा यूपी बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान नशा तस्कर गिरफ्तार, 960 नशीले कैप्सूल किए गए बरामद

March 11, 2024

हरियाणा यूपी बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान नशा तस्कर गिरफ्तार, 960 नशीले कैप्सूल किए गए बरामद

यमुनानगर: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव सफीपुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पिछले तीन महीने से प्रतिबंधित दवाईयों की तस्करी कर रहा था। इंचार्ज रविकांत ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि हथनीकुंड पार्क के पास से एक युवक प्रतिबंधित दवाइयां लेकर निकलेगा।

टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। मौके पर ड्रग कंट्रोलर ने आकर पकड़ी गई दवाइयां की जांच की तो सामने आया कि आरोपी से 960 कैप्सूल ट्रामाडोल मिले हैं।

जिनके लाने ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। आरोपी ना ही कोई इस बारे कागजात दिखा पाया। पूछताछ में जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव टांडा निवासी कृष्ण पाल पुत्र कीरत सिंह के नाम से हुई। आरोपी ने बताया कि वह नशीले पदार्थ अंकित से लेकर आता है। टीम ने अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें