Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करों के हौसले बुलंद,अलवर रोड पर पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

May 5, 2023

नशा तस्करों के हौसले बुलंद,अलवर रोड पर पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हरियाणा : नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई रोजका मेव पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा गाड़ी में तोड़फोड़ की भी खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे तकरीबन 32 ग्राम समय चिट्टा बरामद किया गया है। स्मैक की मार्केट वैल्यू लाखों रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रोजकामेव पुलिस को सूचना मिली कि मुमताज खान उर्फ मट्टला पुत्र नजीर खान कंवरसिका कुंडली – मानेसर – पलवल एक्सप्रेसवे के समीप दिल्ली – अलवर रोड पर स्मैक (चिट्ठा) बेचने का काम कर रहा है। अगर छापेमारी की जाए तो उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेडिंग पार्टी तैयार की और मुमताज खान को 31.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

हमले में पुलिस कर्मियों के साथ सरकारी काम में बाधा डालने के अलावा गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। रोजकामेव पुलिस ने मुमताज खान, सावन उर्फ बिहारी, मुजाहिद एवं अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 186, 342,332,353, 307,427 आईपीसी के अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। पुलिस पार्टी के साथ रेड दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहे। कुल मिलाकर अब पुलिस उन आरोपियों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने उन पर आरोपी को छुड़ाने की नियत से हमला किया था।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें