Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोहना में घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

January 11, 2025

सोहना में घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

हरियाणा के सोहना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सोहना– दमदमा रोड पर जीएलएस सोसायटी के पास घना कोहरा होने के कारण हुआ था।युवक बाइक पर सवार हो घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच घना कोहरा होने की वजह से किसी अज्ञात वाहन से उसकी बाइक टकराई और हादसे में उसकी मौत हो गई। हालांकि मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

मृतक की पहचान गांव खेड़ला निवासी 27 वर्षीय आकाश के रूप में हुई थी। जोकि सोहना स्थित वरदान शोरूम में काम करता था। हादसे से पहले आकाश अपने दोस्त पवन के साथ बाइक पर सवार हो दुकान से घर जा रहा था। इसी बीच सड़क पर जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

 

बाइक को टक्कर लगते ही संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद बाइक वहां मौजूद पेड़ से जा टकराई, और आकाश बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में आकाश गंभीरबरूप से घायल हो गया। आकाश के सिर में गहरी चोटें लगी होने की आशंका जताई गई है। हालांकि हादसे में पवन भी घायल हुआ है।

 

हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए। जिन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हादसे के आकाश के सिर में गहरी चोट लगी थीं जिसके बाद उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया।

 

जिसके बाद परिजन उसे रोहतक लेकर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। पवन का उपचार गुरुग्राम के अस्पताल में ही चल रहा है। परिजनों की शिकायत की आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें