सोनीपत: सोनीपत में घरेलू कलह से दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार की नौकरी करने वाले रामकिशन की उनकी पत्नी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतक रामकिशन करीब एक साल से परिवार के साथ आशीर्वाद गार्डन में रह रहा था और वहीं चौकीदार का काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव ककाना का रहने वाला रामकिशन पिछले एक साल से कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में पिछले एक साल से चौकीदारी का काम करता था। उसका पूरा परिवार उसके साथ यही रहता था लेकिन उसकी पत्नी और उसके बीच में कहासुनी काफी लंबे समय से चली आ रही थी ।
देर रात उसकी पत्नी ने उसका गला दबा कर उसको मौत की नींद सुला दिया। जैसे ही सोनीपत पुलिस के पास इसकी सूचना पहुंची तो उसकी पत्नी मौके से फरार मिली और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और हत्या के साक्ष्य जुटाए गए, सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया अब पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अमित धनखड़ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार रामकिशन निवासी ककाना की हत्या उसकी पत्नी ने ही आपसी कहासुनी में की है। अभी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

