Site icon Dainik Savera Times

बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से साथ लगते घर में हुआ लाखों का नुक्सान, घर में लगे एसी और घरेलू सामान जलकर राख

अंबाला शहर: अंबाला शहर के दर्जिया वाली गली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट होने से लगी आग से साथ लगते घर में लगी आग। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई दमकल अधिकारियों ने मौके पर आकर आग पर पाया काबू। जानकारी देते हुए हुए मालिक मकान सुदेश की भाभी सरोज ने बताया की हमारे घर के साथ रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट होने से आग लगी थी। देखते ही देखते हैं ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटे हमारे घर तक पहुंच गई जिससे कि हमारे घर में लगे एसी और बाहरी दरवाजों की चौखटे में आग लग गई जिससे की घर में रखा सामान रसोई में रखा सामान एवं साथ खड़ी स्विफ्ट गाड़ी भी जल गई । सरोज ने जले हुए सामान का नुकसान लाखों में बताया है आग की सूचना मिलते ही नजदीकी चौंकी इंचार्ज शंभू लाल भी पहुंचे मौके पर।

Exit mobile version