Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठीडंडों से पीटकर हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

February 12, 2024

पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठीडंडों से पीटकर हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

समालखा: पुरानी रंजिश के चलते समालखा में एक 20 वर्षीय युवक की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना समालखा के जौरासी रोड स्थित गणेश कालोनी की है। मृतक युवक की पहचान रविन्द्र उर्फ बिल्लू वासी वार्ड 9 के बागवाला मौहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य हत्याकांड के विडियो फुटेज भी जारी किए गए हैं। जिसमें चार पांच युवक लाठी डंडों से एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे हैं। पुलिस को दी लिखित शिकायत में वार्ड 9 के बागवाला मौहल्ला निवासी धर्मबीर सैनी ने बताया कि उसका छोटा बेटा रविन्द्र जो उसके साथ माता मंदिर के पास सब्जी की रेहड़ी पर काम करता था। उसकी गली के कुछ लडकों से किसी बात को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही थी। वह पहले भी कई बार सब्जी की रेहड़ी पर आकर उसे जान से मारने की धमकी दे कर गए थे। गत शाम को बागवाला मौहल्ला निवासी मोना नामक एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। देर रात करीब 2 बजे उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनका बेटे रविन्द्र की जौरासी रोड पर गणेश कालोनी की गली में किसी ने चोटें मारकर हत्या कर दी है। उधर इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

समालखा थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि देर रात एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला था। जिस पर एएफएसएल टीम को बुला कर साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें