Site icon Dainik Savera Times

मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 5 करोड़ के 56 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

अम्बाला छावनी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी विधानसभा के सभी नौ गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्यों की बयार बहेगी। विज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के विभिन्न कार्यों एवं सौंदर्यकरण कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विकास कार्यों को कराने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा रूपरेखा तैयार कर ली गई है और अब राशि स्वीकृत होने पर बहुत जल्द इन कार्यों प्रारंभ कराया जाएगा ताकि जनता को इनका सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि पांच करोड़ रुपए की राशि से छावनी विधानसभा के सभी नौ गांवों में स्ट्रीट लाइट, पक्के नाले व नालियां, विभिन्न सड़कों, धर्मशालाओं, आरसीसी बेंच, गलियों का निर्माण, अलग-अलग गांवों में तालाब किनारे रिटेनिंग वॉल, शेड, शमशानघाटों में पक्के फ्लोर, धर्मशालाओं व कम्यूनिटी हॉल में सुधार व निर्माण, गऊ घाट व आंगनवाड़ी का निर्माण तथा अलग-अलग स्थानों पर सौंदर्यकरण सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। स्वीकृत राशि से गांव पंजोखरा सबसे ज्यादा 25 अलग-अलग विकास कार्य होंगे।

उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा के गांव गरनाला, पंजोखरा साहिब, टुंडली, खतौली, जनेतपुर, बरनाला, धनकौर व बाड़ा गांव में 55 से ज्यादा विकास कार्यों को कराने के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि जारी हुई है।

Exit mobile version