Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेताओ के नकारेपन की वजह से हरियाणा के लोग प्यासे, syl नहर के पानी पर नेता चुप क्यों: जयहिंद

June 17, 2024

नेताओ के नकारेपन की वजह से हरियाणा के लोग प्यासे, syl नहर के पानी पर नेता चुप क्यों: जयहिंद

चंडीगढ़: प्रदेश में बढ़ रहे जल संकट को लेकर जयहिंद सेना प्रमुख डॉ. नवीन जयहिन्द ने बीते सोमवार रोहतक तम्बू में प्रेसवार्ता कर बताया की किस तरह से हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल में पीने के पानी की कमी का संकट आया हुआ है, हरियाणा की बात करें तो हरियाणा के जो लोग पानी की कमी से प्यासे है उनकी वजह सिर्फ नेताओ का निकम्मापन है। क्योंकि हरियाणा का हक एस वाई एल का जो पानी है वह पंजाब से आना है लेकिन कुछ निकम्मे नेता अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में इसका समाधान नही करते और भुगतना प्रदेश की जनता को पड़ता है।

साथ ही जयहिन्द ने बताया की 30 जून को झाड़ू वाले जींद में रैली कर रहे है तो एक लाला जी तो जेल के अंदर है लेकिन जो लाला जी बाहर है उनको व रैली में पहुंचने वाले सभी झाड़ू वालो को यह बताया चाहिए की एस वाई एल के ऊपर उनका क्या स्टैंड है? साथ ही जयहिन्द ने कहा की हरियाणा के जितने भी लोग इन झाड़ू वालो से जुड़े हुए है वे भी उनसे सवाल पूछे की पंजाब में सरकार द्वारा हरियाणा को एस वाई एल का पानी देने से क्यों मना किया जा रहा है,हरियाणा के साथ यह गद्दारी क्यों? जो आपको आपके हक का पानी नहीं दिलवा सकता वो आपके लिए क्या ही करेगा। जींद के लोग तो सबसे ज्यादा पानी की कमी से प्रभावित है। हमने जो 1 लाख रुपए का ईनाम लाला जी के बयान पर रखा था वह अभी भी बरकरार है।

आपको बता दें की पंजाब से पानी पाकिस्तान तो जा रहा है लेकिन हरियाणा में नही आ रहा। एस वाई एल का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए यह फैसला माननीय सुप्रीम कोर्ट सुना चुकी है, लेकिन पंजाब सरकार वह पानी नही दे रही। एस वाई एल का पानी पानी न मिलने की वजह से ही हरियाणा के हाहाकार मचा हुआ है।

जयहिंद ने कहा की हम यह चाहते है की सभी को पानी मिले कोई भी प्यासा न रहे। हरियाणा वाले पीने का पानी देदेंगे दिल्ली को लेकिन दिल्ली में जो झाड़ू वाले है वे हमे ये बताए की एस वाई एल का जो पानी हरियाणा को मिलना है उस पर कोई बोलेगा या नही, हमारे माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी को बोलना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए।

जयहिन्द ने लोगो से अपील करते हुए कहा की एक चुनाव तो हो चुके है दूसरे चुनाव अभी आ रहे है, अपने हक की आवाज उठाओ। इस पार्टियों व नेताओ की गुलामी कब तक करोगे पानी तो पीना ही पड़ेगा। और आज जब यह स्थिति बनी हुई है तो आप सोचिए आज से 5–10 साल के बाद क्या हालात होंगे। जयहिन्द ने कहा की जब हम एस वाई एल को लेकर आंदोलन करते थे तो लोग हम पर हस्ते थे, तो आज उन लोगो से कहना चाहता हुं की वे भाजपा, कांग्रेस, आप वालो से पूछे और एस वाई एस पर सवाल करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें