Site icon Dainik Savera Times

भीषण गर्मी के कारण ब्रह्मसरोवर पर आने वाले श्रद्धालुओं में आई कमी, पारा 45 के पार पहुंचा

कुरुक्षेत्र: गर्मी का कहर जारी तापमान 45 तक पहुंचा,ब्रह्मसरोवर पर आने वाले श्रद्धालुओं में भी गर्मी के चलते आई कमी,गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थों का कर रहे सेवन। दुकानदारों के काम में भी आई गिरावट। मई का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे गर्मी भी अपना कहर बरपाती जा रही है।

कुरुक्षेत्र की बात करें तो कुरुक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तापमान 44 से 45 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी के कारण कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरों पर पहुंचने वाले श्रद्धा वालों की संख्या में भी कमी आई है। यहां पहुंच रहे लोगों का कहना है कि वह आस्था के साथ वह गर्मी से बचने के लिए ब्रह्म सरोवर में स्नान कर रहे हैं।

यहां पर पूजा करवाने वाले ब्राह्मणों का भी यही कहना है कि श्रद्धालु सुबह और शाम के समय ही ब्रह्मसरोवर आ रहे हैं। दिन के समय श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है। वही दुकानदारों के काम में भी गिरावट देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी की वजह से दिन के समय श्रद्धालु ब्रह्म सरोवर पर नहीं पहुंच रहे जिस कारण उनका सामान भी काम बिक रहा है।

Exit mobile version