Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते हस्तशिल्प कलाकारो की दुकानदारी हुई ठप

February 9, 2023

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते हस्तशिल्प कलाकारो की दुकानदारी हुई ठप

फ़रीदाबाद के सूरजकुण्ड में लगे 36वें अंतरराष्ट्रीय मेले में आज अचानक से उप राष्ट्रपति के आगमन के दिन से ज्यादा सुरक्षा बढ़ा दी गई और चौपाल के आसपास की दुकानों को भी पुलिस ने बंद करवा दिया गया जिसके चलते दुकानदारों ने नाराजगी जाहिर की। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में अव्यवस्थित सुरक्षा व्यवस्था दिखी जिसके चलते मेले में हस्तशिल्प कलाकारो की दुकानदारी ठप हो गई और हस्तशिल्प कलाकार इसके चलते खासा नाराज दिखे।

बता दें कि आज पंजाबी सिंगर मीका सिंह की परफॉर्मेंस मेले की चौपाल थी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस परफॉर्मेंस को देखने के लिए चौपाल पर पहुँच रहे थे लेकिन केवल मुख्यमंत्री और मीका सिंह के आने पर इतनी सुरक्षा बढ़ाने के चलते बंद की आसपास की दुकानों के दुकानदारों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी दूकानों को बंद करवाने से उनकी आज दुकानदारी का नुकसान झेलना पड़ेगा।बड़ा सवाल ये है कि मेले में 3000 पुलिसकर्मियों के साथ सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से मेले की सुरक्षा के दावे किए जा रहे थे तो चौपाल के आसपास की दुकानों को बंद करवा कर बाहर से आये दुकानदारों की दुकानदारी क्यों खराब की गई । सवाल ये है कि दुकानदारों को हुई इस परेशानी का असर बाहर से आये देश विदेश के अन्य हस्तशिल्प कलाकारों और अंतरराष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेले की छवि पर क्या पड़ेगा।

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें