Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में बेरोजगारी के चलते युवाओं को सोशल मीडिया पर चलाना पड़ रहा “हरियाणा मांगे रोजगार” अभियान : डॉ. सुशील गुप्ता

August 30, 2024

प्रदेश में बेरोजगारी के चलते युवाओं को सोशल मीडिया पर चलाना पड़ रहा “हरियाणा मांगे रोजगार” अभियान : डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को पूरे देश में बेरोजगारी में सबसे पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। बीजेपी सरकार ने हरियाणा के युवाओं को कहीं का नहीं छोड़ा। प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में दर बदर भटकने को मजबूर है। बीजेपी ने 10 साल हरियाणा के युवाओं को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। हरियाणा में बेरोजगारी का आलम ये है कि जब किसी ने उनकी नहीं सुनी तो युवाओं को “हरियाणा मांगे रोजगार” अभियानप शोसल मीडिया पर चलाना पड़ा। इस अभियान में 2.11 लाख युवाओं ने ट्‌वीट किए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं के साथ जो किया वो किसी से छिपा नहीं है, अब प्रदेश का युवा जाग चुका है। इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश का युवा बीजेपी से बदला लेने के लिए तैयार है। यदि बीजेपी सरकार ने युवाओं को पहले ही नौकरी दी होती तो अब आदर्श चुनाव आचार संहित का बहाना बनाकर पांच साल से लंबित भर्तियों से पल्ला नहीं झाड़ना पड़ता। हरियाणा बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है और हरियाणा को बेरोजगार रखने में बीजेपी सरकार भी पूर्ण भागीदार है।

उन्होंने कहा कि युवाओं ने दावा किया है, ‘कुछ भर्तियां तो 12 साल से लंबित है। चूंकि इनमें से कुछ भर्तियां जैसे ग्राम सचिव, पटवारी जैसे पदों की भतीं तो 12 साल से लंबित हैं। पिछले 12 साल से लंबित होने के कारण हरियाणा के बेरोजगार युवा बीजेपी सरकार के भर्तियों के प्रति ढीले रवैये से परेशान हैं और हरियाणा के विद्यार्थियों में चौतरफा नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि युवाओं ने बार बार धरने प्रदर्शन किए लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब हरियाणा के युवा हताश और निराश होकर दर दर की ठोकर खाने का मजबूर हैं। प्रदेश के युवा बीजेपी सरकार के रवैये से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। बीजेपी सरकार को युवाओं को इतनी अनदेखी भारी पड़ेगी। अब प्रदेश के यही युवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट की चोट से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें