कांग्रेस राज में केवल बयानों में, भाजपा राज में धरातल पर हो रहे विकास कार्य: Kanwar Pal

यमुनानगर: मनोहर सरकार में विकास कार्य पूरी तेजी के साथ करवाए जा रहे है। इसी कड़ी में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने छछरौली अनाज मंडी में 1 करोड़ 34 लाख की लागत से बनने वाली सड़को का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंडी के अंदर यह सड़के जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगी। जिससे बहुत लाभ होगा,वही उन्होंने इस दौरान विपक्ष के ई डी पर उठाए जा रहे सवालों और अभय चौटाला के बयान पर पलटवार किया।उन्होंने कहा की कांग्रेस के शासन में केवल बयानों में ही विकास की बात होती थी,

मौजूदा समय में धरातल पर विकास कार्य हो रहे है। विपक्ष का कहना है कि ED का दुरुपयोग किया जा रहा है।इस सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा की ई डी एक जांच एजेंसी है और तथ्यों के आधार पर ही वो किसी को नोटिस देती है। ई डी का कोई दुरुपयोग नहीं हो रहा।

- विज्ञापन -

Latest News