Site icon Dainik Savera Times

करनाल में लड़की की शादी के दौरान हमलावरों ने मचाया हुड़दंग, लड़की के पिता और रिश्तेदारों के साथ मारपीट, बच्चे भी नहीं बक्शे

हरियाणा के करनाल में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति पर पांच हमलावरों ने धाबा बोल दिया। व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के साथ बैठ कर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां हमलावर आ गए और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने बच्चों को भी अपना निशाना बना लिया।

 

घटना हैं कोहंड की है। जहां लड़की की शादी के दौरान पांच युवक आ धमके और लड़ाई–झगड़ा करने लगे। इस दौरान युवकों ने लड़की के पिता करतार सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा उनके रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा उन्हें भी घायल कर दिया।

 

आरोपी सुनील, विशाल, आशीष, आर्यन और सौरभ के खिलाफ शिकायत घरौंडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की सुनवाई कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

शिकायत देते हुए करतार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में बिना किसी कारण युवकों ने आकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को भी प्रताड़ित किया। रिया, मिलन और सागर को भी गंभीर चोटें आई है।

 

जांच के लिए गांव पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दी गई शिकायत की ग्रामवासियों से पुष्टि की। जिस पर गांव वासियों ने एकमत होकर हमले की बात सामने रखी। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version