Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कमाए 2.15 लाख रुपए, खुलासा होने पर सी. एस. सी संचालक सहित युवक गिरफ्तार, लेबर विभाग की मिलीभगत से दिया धोखाधड़ी को अंजाम

January 8, 2025

नूंह में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कमाए 2.15 लाख रुपए, खुलासा होने पर सी. एस. सी संचालक सहित युवक गिरफ्तार,  लेबर विभाग की मिलीभगत से दिया धोखाधड़ी को अंजाम

हरियाणा के नूंह में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट दिखा कर आरोपियों ने सरकारी खाते से सवा 2 लाख रुपए ठग लिए। जिसका खुलासा होने पर पुलिस ने सी. एस. सी संचालक और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लेबर कर्मचारियों की मिलीभगत से मृत्यु सहायता योजना के तहत 2.15 लाख रुपए हड़प लिए।

 

जिसके बाद मामले का खुलासा तब हुआ जब हनीफ निवासी वार्ड–3 डालावास पुन्हाना ने शिकायत देते हुए बताया कि सी. एस. सी संचालक जाबिर निवासी फिरोजपुर और अरबाज खान वार्ड–11 नकनपुर ने सब–रजिस्ट्रार से फर्जी हस्ताक्षर कर जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर हरियाणा सरकार के खाते से 2.15 लाख रुपए निकलवा लिए है। जो कि साफ तौर पर धोखाधड़ी है।

 

सहायक पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सिंह ने आरोपियों से पूछताछ करवाई। जिसमें सामने आया कि लेबर विभाग वालों को सरकार अप्राकृतिक निधन होने पर 2.15 लाख की सहायता देती है। जिसके बाद आरोपियों ने योजना बनाई और मिलीभगत से मिलकर सभी ने पैसे निकलवा लिए।

 

जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लेबर कॉपी कागजात, पैन कार्ड, आधार कार्ड और भी कई कागजों को फर्जी बना कर तकनीकी तरीके से पैसे कमा लिए है। इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की कार्रवाई की जा रहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें