Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के कई जिलों के साथ-साथ यमुनानगर में इनलो पार्टी के पूर्व विधायक के कई ठिकानों पर ईडी की रेड

January 4, 2024

हरियाणा के कई जिलों के साथ-साथ यमुनानगर में इनलो पार्टी के पूर्व विधायक के कई ठिकानों पर ईडी की रेड

यमुना नगर: हरियाणा के कई जिलों में ईडी की रेड की वजह से हड़कंप मचा हुआ है, एक तरफ जहां हरियाणा के कई जिलों में ईडी की रेड चल रही है तो वहीं पर यमुनानगर के इनलो पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय और घर पर अल सुबह से रेड हो चल रही है। अल सुबह ईडी के अधिकारियों ने आकर यमुनानगर में अपना डेरा डाल दिया और इनेलो पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कई ठीकानों पर रेड शुरू कर दी।

फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत के साथ यमुनानगर में इनलो पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कई ठिकानों पर ईडी की रेड से ह्ड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि आज सुबह से ही पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर व कार्यालय और अन्य कई ठिकानो पर रेड की वजह से यमुनानगर के माइनिंग कारोबारीयों में डर का माहौला बना हुआ है। यमुनानगर और आसपास के जिलों में अवैध खनन का मामला कोर्ट के आदेश पर कई मामलों में पुलिस द्वारा केस दर्ज किए गए थे, जिसको लेकर ईडी अब पूर्व विधायक दिलबाग के ठिकानों पर रेड कर रही है।

बता दे की हरियाणा के कई जिलों में माइनिंग कारोबारीयों के घर व कार्यालय में रेड चल रही है। दिलबाग के कार्यालय में ना तो किसी को अंदर से बाहर आने दिया जा रहा है और ना ही बाहर से अंदर जाने दिया जा रहे हैं, तो वहीं पर मीडिया से भी उचित दूरी बनाई हुई है। क्योंकि रेड के दौरान माइनिंग से जुडे कागजात कंगाल जा रहे हैं। वहीं पर जब मीडिया कर्मियों ने ईडी के कुछ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया। अब देखना होगा की जांच में क्या सामने निकल कर आता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें