Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने किया 2 करोड़ 33 लाख की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन ,हजारों बच्चों को होगा फायदा

March 11, 2024

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने किया 2 करोड़ 33 लाख की लागत से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन ,हजारों बच्चों को होगा फायदा

यमुनानगर: शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए गए है। मनोहर सरकार ने लगातार सरकारी स्कूलों के इंफ्रा स्ट्रक्चर में बदलाव कर शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती प्रदान कर रही। इसी कड़ी में आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में 2 करोड़ 33 लाख की लागत से नवनिर्मित भवन व बहुउद्देशीय हाल का स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने उद्घाटन किया।

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए बहुत से योजनाएं चलाये है और इतना ही नहीं सरकारी स्कूल के बच्चों को आज की तकनीक के साथ स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है।

वहीं उन्होंने बताया कि आज जिस भवन का उद्घाटन हुआ है इससे छछरौली के आसपास के ग्रामीण आंचल के हजारों बच्चों को उसका फायदा होगा। आज सरकारी स्कूलों के बच्चें आईआईटी,एम्स में पढ़ रहे है। सरकारी स्कूलों में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है बच्चों को जिस भी तकनीक की जरूरत है स्मार्ट बोर्ड ,कंप्यूटर लैब,टेबलेट्स वो सब सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें