Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिक्षामंत्री कंवरपाल ने जगाधरी कार्यालय पर जनता की सुनी जन समस्याएं

February 15, 2023

शिक्षामंत्री कंवरपाल ने जगाधरी कार्यालय पर जनता की सुनी जन समस्याएं

यमुनानगर: हरियाणा सरकार में स्कूल शिक्षामंत्री कंवरपाल ने अपने जगाधरी स्थित कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने लोगों की समस्याओं को जानकर अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देश देते हुए कहा कि जनता को एक ही कार्य के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी हल करें। भाजपा सरकार अंतोदय के सिद्धांत के तहत पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्प है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगाधरी विधानसभा की 28 सड़कों के लिए 25 करोड़ की राशि मंजूर करके सराहनीय कार्य किया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि हरियाणा कौशल निगम के माध्यम से मैरिट के आधार पर योग्य पात्रों की नियुक्तियां की जा रही हैं जिसका हरियाणा में चारों तरफ से स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें