Site icon Dainik Savera Times

शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, तुरंत समाधान के दिए निर्देश

पानीपत: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आज गांव काबड़ी के सरकारी स्कूल में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान बिजली, फैमिली आईडी, स्वास्थ्य सेवाओं, वृद्धावस्था पेंशन, सडक मरम्मत और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं सामने आई। मंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इनका शीघ्र समाधान किया जाएए जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मंत्री महीपाल ढांडा ने जनता को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगाए ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इसके पश्चात मंत्री ढांडा गांव आसन कलां के सरकारी स्कूल पहुंचे। जहाँ उन्होंने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का एक प्रभावी माध्यम है।

इसके बाद गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार आसन में आयोजित 75वें सालाना सत्संग समागम में पहुंचे। जहाँ उन्होंने गुरु चरणों में नमन कर संगत से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि धर्म और आध्यात्मिकता समाज को एकजुट करने का कार्य करती है और ऐसे आयोजन हमें सकारात्मक ऊर्जा व मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस दौरान शिक्षा मंत्री के साथ कई गांवों के सरपंच, जिला प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version