Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेतों की ढाहनी में रह रहे बुजुर्ग दंपति की तेजधार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

January 8, 2025

खेतों की ढाहनी में रह रहे बुजुर्ग दंपति की तेजधार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा: जिले के गांव बदियाला में सोमवार देर रात को अज्ञात लोगों ने खेतों की ढाहनी में रह रहे बुजुर्ग दंपति की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान कयास सिंह (60) और अमरजीत कौर (59) के तौर पर हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रामपुरा फूल के डीएसपी प्रदीप सिंह और एसपीडी नरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने थाना सदर रामपुरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

एसपीडी नरिंदर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग कयास सिंह अपनी पत्नी अमरजीत कौर के साथ गांव बदियाला के खेतों में बनी ढाहनी स्थित अपने घर में रहता था। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग दंपति का बेटा अपने कामकाज संबंधी दिल्ली में था। एसपीडी के अनुसार जब दिल्ली रहते बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया था। युवक ने गांव के अन्य जानकार लोगों को अपने घर भेजा तो वहां देखा कि बुजुर्ग दंपति के शव खून से लथपथ पड़े थे। एसपीडी ने बताया कि सूचना मिलने पर वो डीएसपी फूल और सीआईए टीम समेत मौके पर पहुंचे। जहां पर घर का पूरा समान बिखरा पड़ा था और बुजुर्ग दंपति के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। एसपीडी ने बताया कि पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल पहुंचा और मामलें की जांच शुरू कर दी है।

एसपीडी के अनुसार उक्त हत्या मामले की जांच कर रही पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा गांव बदियाला में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जिससे आरोपियों का कोई सुराग मिल सकें। प्राथमिक पुलिस जांच में उक्त हत्या मामले को लूट से जोड़कर देखा जा रहा, वहीं कयास लगाए जा रहे कि जिस तरीके से तेजधार हथियारों के साथ बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई है, उसे देखकर कोई पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपीडी ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel: क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? सरकार की प्रतिक्रिया आई सामने

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें