
हरियाणा के फरीदाबाद से साइबर ठगों द्वारा एक ओर ठगी को अंजाम दिया गया। एनआईटी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग दंपत्ति से ठगों ने लाखों रुपए ठग लिए। साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्गों से 30.20 लाख रुपए ठग लिए।
बुजुर्ग दंपत्ति ने बताया कि आरोपियों ने मुंबई क्राइम ब्रांच से सीआईडी इंस्पेक्टर बन कर उनसे संपर्क किया। इसके बाद दोनों को मिनी लांड्रिंग में फंसाने का डर दिखाया। डर के कारण बुजुर्गों ने एफडी तुड़वा कर पैसे आरोपियों के द्वारा बताई गई अकाउंट में जमा करवा दिए।
इसी बीच बुजुर्ग महिला ने अपनी समझ से आरोपियों के सामने से बच कर निकली, और थाने पहुंच गई। थाने पहुंच कर महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनके साथ ठगी हुई है।
शिकायत देते हुए सुषमा भाटिया ने बताया कि 16 जून के दिन वह और उसके पति साथ बैठे थे। इसी दौरान एक अननोन नंबर से कॉल करके उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही गई। इसके बाद उन्हें वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति वर्दी में था।
वर्दी में बैठे सामने अधिकारी ने कहा कि आप जेट एयरवेज मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपित है और आपको हाउस अरेस्ट किया जाता है। महिला के पति अविनाश भाटिया और उससे आरोपियों ने 30.20 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।