Site icon Dainik Savera Times

नूंह: उम्रदराज मतदाताओं को घर से मत डालने की मिलेगी सुविधा, 224 है 100 साल से अधिक उम्र के Voters

नूंह: जिले की तीन विधानसभा सीटों पर तकरीबन साढ़े 6 लाख मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 85 साल से अधिक के तकरीबन 6000 से अधिक मतदाता हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक नूंह जिले में तकरीबन 224 मतदाता 100 साल से अधिक बताए जा रहे हैं।

ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने घर पर ही वोट डालने का अधिकार बीते लोकसभा चुनाव और हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिया है। चुनाव आयोग की इस पहल से बुजुर्ग मतदाता खासे खुश दिखाई दे रहे हैं।

नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा के गांव नसीरपुरी में आसीन पुत्र कमर खान निवासी नसीरपुरी की उम्र तकरीबन 90 वर्ष को पार कर चुकी है। आसीन खान ने खास बातचीत के दौरान बताया कि पहले जब चुनाव होते थे तो इतना शोर शराबा नहीं होता था।

नेता भी कम थे। संसाधन भी कम थे और डीजे और ढोल – नगाड़े की आवाज दूर – दूर तक सुनाई नहीं देती थी। आज नेताओं की कमी नहीं है। डीजे और ढोल नगाड़े आतिशबाजी के बिना चुनाव नहीं है। लड़ाई – झगड़ा बहुत ज्यादा होते हैं।

पहले इस तरह की लड़ाई झगड़ा नहीं होते थे। उन्होंने अपना पहला मतदान 20 – 21 साल की उम्र में किया था और उसके बाद से लगातार वोट करते आ रहे हैं। आज भी आसीन खान तकरीबन 5 किलोमीटर दूर पिनगवां कस्बे में पैदल आते – जाते हैं।

Exit mobile version