Site icon Dainik Savera Times

बुजुर्ग महिला की गला घोंट कर हत्या, घर में महिला को अकेले देख उठाया फायदा, लूट के इरादे से किया हमला

हरियाणा के जींद में बुजुर्ग महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम उस समय दिया गया, जब महिला घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। घटनास्थल पर जांच–पड़ताल करने में सामने आया है कि हत्या के बाद लूटपाट को अंजाम दिया गया था।

मृतका की पहचान नरवाना गांव निवासी 60 वर्षीय राजकुमारी के रूप में हुई है। जो कि वारदात के दौरान घर में अकेली थी। पूरा परिवार बेटे की शादी के चलते बारात में गया हुआ था। घर को सूना छोड़ने की बात पर वह राज़ी नहीं थी। जिस कारण महिला घर पर ही रुक गई।

पूरा परिवार राजकुमारी के छोटे बेटे सागर की 5 मई को बारात लेकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में गए हुए थे।पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि इसी समय का फायदा उठाते हुए कोई घर में लूटपाट के इरादे से घुसा होगा और महिला के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी होगी।

हालांकि परिवार अभी उत्तर प्रदेश में ही है। आगमी कार्रवाई परिवार के आने के बाद होगी। फिलहाल तो शव को शवगृह में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम भी परिजनों के पहुंचने के बाद किया जाएगा। मामले की जानकारी सभी को तब हुई जब 5 मई को पड़ोसियों ने दरवाजा खटकाया लेकिन बुजुर्ग महिला ने दरवाजा नहीं खोला।

जिसके बाद 6 मई को पड़ोस में रहने वाले संजय ने फिर दरवाजा खटकाया और आवाज दी। लेकिन महिला ने कोई उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद शंका होने पर संजय ने पुलिस को सूचना दे दी। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर चली गई। घर में जाकर देखा कि राजकुमारी का शव अर्धनग्न अवस्था में।जमीन पर पड़ा है।

इसके अलावा पूरा घर और दुकान का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा है। महिला के गर्दन पर सफेद कपड़ा बंधा था। जिससे गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी। महिला का घर गोशाला से लगा हुआ है। महिला की कॉलोनी में ही नशे का धंधा बड़े स्तर पर चलता है। इसके अलावा घर में ही दुकान होने के कारण नशेड़ियों का तांता लगा ही रहता था।

पुलिस ने अंदेशा लगाया है कि किसी जानकर की मदद से घटना की अंजाम दिया गया है। मृतका का पति ऋषिपाल 25 वर्षों से नरवाना में रह रहा था। मूलरूप से सभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हरदवावागंज गांव के रहने वाले है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version