Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में बार एसोसिएशन के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई शुरू, सदस्यों में जबरदस्त उत्साह

February 17, 2025

महेंद्रगढ़ में बार एसोसिएशन के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई शुरू, सदस्यों में जबरदस्त उत्साह

हरियाणा डेस्क: महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें पांच पदों प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए मतदान होगा। अब तक उपप्रधान पद के लिए दो नामांकन फॉर्म आ चुके हैं, जबकि सचिव और सह सचिव पदों के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ है। अन्य पदों के लिए भी उम्मीदवारों के नामांकन आने की संभावना है।

चुनाव अधिकारी विनोद तंवर ने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 17 और 18 फरवरी 2025 है, जिसमें सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जबकि फॉर्म वापस लेने की तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है। चुनाव 28 फरवरी 2025 को होंगे और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के इन चुनावों को लेकर सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है, और प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं, जिससे चुनाव काफी रोचक होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें